पटना, अप्रैल 13 -- भाजपा प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा है कि भारत के लोकतंत्र को नई ऊर्जा देने वाला यह ऐतिहासिक फैसला है। इतिहास सिर्फ तारीख से नहीं, फैसलों से लिखे जाते हैं। उन्होंने सोमवार को जारी बयान में कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार के पास समय भी था और बहुमत भी, पर इस पर कोई सार्थक पहल नहीं हुई। सितंबर 2023, में पीएम मोदी के नेतृत्व में 30 साल का इंतजार खत्म हुआ और नारी शक्ति वंदन अधिनियम दोनों सदनों में पास हुआ। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक : लाजवंती झा यह भी पढ़ें- नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त प्रेरणा : सरावगी यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में एक : मोदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...