चंदौली, अप्रैल 16 -- चंदौली। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्यालय स्थित महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दर्शना सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ ही हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। हस्ताक्षर अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अधिनियम के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। जिनमें महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए गए। विद्यालय में एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अ...