मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरनगर। महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुजफ्फरनगर भाजपा में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित एक विशेष बैठक में भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं अधिनियम की जिला संयोजिका ममता अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस कानून को भारतीय राजनीति के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम बताया। ममता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दशकों से लंबित महिला आरक्षण का सपना अब धरातल पर उतरा है। यह भी पढ़ें- चरथावल में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में महिलाएं सम्मानित इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प...