बदायूं, अप्रैल 17 -- बदायूं। डायट ऑडिटोरियम में शेखूपुर विधानसभा का सम्मेलन आयोजित हुआ। राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पाण्डेय और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने शुभारंभ किया। इस दौरान मातृशक्ति ने मानव श्रृंखला बनाकर अपनी एकजुटता और सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया। राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना उनके सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र और अधिक मजबूत व संवेदनशील होगा। जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, जिला मंत्री आरती कश्यप, राजवती वर्मा, कोषाध्यक्ष सलोनी पाठक और प्रतिभा गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम राष्ट्र निर्माण ...