बागपत, अप्रैल 15 -- नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग भी कस्तूरबा से लेकर परिषदीय विद्यालयों तक कार्यक्रम आयोजित कराएगा। निदेशालय से इसके लिए कार्यक्रम जारी किए गए है। कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों में 70 हाजिरी वाली छात्राएं और उनके माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 16 अप्रैल से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में बालिकाएं एवं महिला अध्यापकों द्वारा नारी शक्ति मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। ब्लॉक स्तर पर नारी सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रम किए जाएंगे।-----भाजपा ने भी शुरू किया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमभारतीय जनता पार्टी की ओर से भी नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- महिलाओं के आरक्षण से होगा विकास: भाजपा इसके माध्यम से विभिन्न कार्य...