रामपुर, अप्रैल 20 -- रामपुर। शासन के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को वाद-विवाद व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने नारी सशक्तिकरण और शिक्षा एवं समानता जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। शासन के आदेश पर मौजूदा समय में नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 16 अप्रैल को नारी शक्ति मानव श्रंखला का आयोजन किया गया था। जबकि 17 अप्रैल को शौर्य प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- कहीं मानव श्रृंखला तो कहीं पोस्टर बनाकर किया जागरूक इसी के तहत सोमवार को कई स्कूलों में वाद-वि...