रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य जागरुकता का संदेश देती महिला कार रैली निकाली गई। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन रांची चैप्टर की ओर से आयोजित इस रैली का उद्देश्य कैंसर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। मोराबादी मैदान से शुरू हुई इस रैली को रांची की नवनिवार्चित मेयर रोशनी खलखो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 50 कारों की रैली मोराबादी मैदान से बूटी मोड़ और कोकर चौक होते हुए कांके रोड स्थित प्रेमसंस मोटर्स तक पहुंची। रैली की विशेषता यह रही कि सभी वाहनों की ड्राइविंग सीट महिलाओं ने संभाली, जिससे महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। इस मौके पर मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि महिलाएं जब आगे बढ़ती हैं तो समाज में सकारात्मक बदलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.