मथुरा, मार्च 26 -- कस्बे में गुरुवार को थाना मगोर्रा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिकाओं के साथ जागरूकता रैली निकाली। इसमें नारी शक्ति स्कूटी चलाते हुए महिला सुरक्षा के नारी शक्ति मिशन एवं नियमों से अवगत कराया। शुभारंभ रामलीला मैदान से थाना प्रभारी हरीश चौधरी ने किया, जो चौकी में संपन्न हुई। यहां थाना प्रभारी एवं मिशन शक्ति प्रभारी अभिमन्यु मलिक ने कहा कि रैली में महिला सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के सरकारी नंबर एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें हेल्पलाइन नंबर 1930, 112, 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की भी जानकारी दी। इसमें सौंख चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार शर्मा, महिला एसआई दीपाली, एसआई पवेंद्र सिंह, बालिस्टर सिंह, नवीन कुमार, रोहिताश वर्मा, सुनील वर्मा, बृजेश, सलीम, प्रिया, अर्पिता सोनी, मनीषा, तुलसी, पूजा कुंतल, मोनिका...