जमशेदपुर, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति जमशेदपुर की ओर से बिष्टूपुर स्थित तुलसी भवन में महिला सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने की, जबकि संचालन कलाकार गौरव कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बन्ना गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज को उनका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मेडिटेशन सत्र भी आयोजित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.