इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा, संवाददाता। मां देवी भोजेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला भिखन भतौरा में द नारी पावर नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती कर किया। छात्राओं द्वारा देवी स्वरूप की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में नारी सम्मान को विशेष महत्व देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सेना, कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक एडवोकेट निखिल शाक्य ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नायब नाजिर प्रेम सिंह शाक्य ने कहा कि नारी समाज की आधारशिला है।मुख्य अतिथि संस्थान के प्रबंधक एवं सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि आज महिला...