झांसी, नवम्बर 16 -- झांसी संवाददाता। झांसी। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर झांसी मातृ संस्था बुंदेलखंड सेवा मंडल महारानी लक्ष्मी का जन्मोत्सव समारोह 1933 से हर वर्ष आयोजित कराता आ रहा है। इस वर्ष भी लक्ष्मी बाई जी के जन्मोत्सव पर लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मातृ संस्था बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा दो दिवसीय आयोजन मनाने का निर्णय लिया गया है। रानी लक्ष्मी बाई के जन्मोत्सव पर एसपी सिटी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली जाएगी। रविवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री जगदीश कौशल, कार्यक्रम संयोजक व्यापारी नेता संजय पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई का जन्मोत्सव 19 नंबर को है, इसे धूमधाम से मनाने के लिए 18 नवंबर को रानी लक्ष्मी बाई की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिस...