कानपुर, मार्च 7 -- नारी शक्ति के बिना सृष्टि अधूरी, समाज की 'भाग्यविधाता' है महिला -'न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर' में विश्व महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजनफोटो 7 एकेबी 32परिचय-महिला दिवस पर मौजूद विद्यालय स्टाफकानपुर देहात, संवाददाता।विश्व महिला दिवस पर शनिवार को न्यू लाइट एजूकेशन सेंटर अकबरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आगाज़ मातृशक्ति की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को श्रद्धा और ऊर्जा से भर दिया।विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अटल बिहारी द्विवेदी ने महिला दिवस के ऐतिहासिक संदर्भों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को समाज की पोषिका, आदर्श शिक्षिका और उद्धारिका माना गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रकृति और पुरुष के सामंजस्य से ही यह सृष्टि संचालित है। नारी शक्ति पुरुष के भाग्य स...