आरा, अप्रैल 11 -- ​मिशन 2026 : भाजपा महिला मोर्चा के वंदन अभियान से गूंजा जगदीशपुर का आदर्श ग्राम ​हस्ताक्षर कर केंद्र को दिया धन्यवाद, मानव शृंखला से दिखाई आधी आबादी की ताकत ​33% आरक्षण ऐतिहासिक कदम, अब गांव-गांव साइकिल रैली निकाल जगायेंगी अलख जगदीशपुर, निज संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड की आदर्श ग्राम पंचायत दावां की धरती शनिवार को नारी सशक्तीकरण की गवाह बनी। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान के आगाज ने यह साफ कर दिया कि आधी आबादी अब अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह सजग है। अभियान की शुरुआत बड़े स्तर पर चलाये गये हस्ताक्षर अभियान से हुई। पंचायत की महिलाओं ने बारी-बारी से हस्ताक्षर कर केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को दिए गए 33% आरक्षण के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इसके बाद महिलाओं ने लंबी मानव शृंखला बनाई। महिला मंड...