नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में आराध्या एक अहसास फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को नारी एक शक्ति, नारी एक सम्मान का आयोजन किया गया। कवि और साहित्यकार भगवत प्रसाद शर्मा ने काव्य पाठ से नारी शक्ति की महत्ता बताई। कॉलेज के चेयरमैन संजय सुदान और निदेशक डॉ़ जितेश खत्री ने भगवत प्रसाद शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...