हरिद्वार, सितम्बर 13 -- भाजपा की ओर से रविवार को भूपतवाला स्थित वासुदेव आश्रम में नारी शक्ति वंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी के बिना सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है। कार्यक्रम में महिलाओं ने मदन कौशिक की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक माना गया है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजनीति, खेल, व्यापार, विज्ञान और उद्यमिता समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और...