सहारनपुर, अप्रैल 18 -- सरसावा। दयाचंद जैन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि नारी आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है और उसे समान अवसर मिलने पर वह हर मुकाम हासिल कर सकती है। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बालिका शिक्षा के महत्व, महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को दर्शाया। नाटिका में दिखाया गया कि शिक्षा ही वह आधार है, जिसके माध्यम से बेटियां अपने सपनों को साकार कर समाज और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं।भूपेंद्र यह भी पढ़ें- नारी सशक्तिकर...