हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित चतुर्थ वर्ष की महिला रामलीला के दशम दिवस पर कुंभकरण वध, मेघनाथ वध और सुलोचना सती प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। महिला कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को देर तक बांधे रखा। शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मंच से रामायण के मार्मिक संवाद कुंभकरण मम बंधु पियारे, मोहि त्यागी तुम स्वर्ग सिधारे.का पाठ किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पात्रों में सुप्रभा, लक्षिता, ममता, उर्वशी, सुमन साह, दीप्ति चुफाल और गीता ने प्रभावशाली अभिनय कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...