प्रयागराज, मई 31 -- शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति एवं शासन व्यवस्था में जनकल्याण को प्रोत्साहित करने वाली लोकमाता थी। ऐसी सादगी, कुशल नेतृत्व और न्याय की देवी का सदैव स्मरण किया जायेगा। वह जीवंत प्रतिमा थी, जिनकी सेवा और तपस्वी जीवन ने लोगों को प्रेरित किया। सिविल लाइंस में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में महारानी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने की। इस दौरान मुकुंद तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हरकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, संजय तिवारी, परवेज सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, प्रदीप दिवेदी, मोहम्मद नसीम, हसीन मौजूद रहे। उधर, मराठा शासिका महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.