मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- पुरकाजी। विपक्ष द्वारा लोकसभा मे महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने देने से खफा पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि विपक्ष का 2029 मे सूपड़ा साफ हो जाएगा क्योंकि नारी शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं, विपक्ष को भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी। पुरकाजी बाईपास पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित प्रेस वार्ता मे पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने देने से जनता के सामने उनका दोहरा चेहरा सामने आ गया हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए पार्टी अपना काम करती रहेगी और जनता विधानसभा, लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस और इनकी सहयोगी पार्टियों को सबक सिखाएगी। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना वार्ता मे मामेश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, बिजेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहें। यह भी पढ़...