कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- राजकीय महाविद्यालय सिराथू में सोमवार को महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति फेज-2 के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा, तथा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रचार अभियान' के तहत नारी शक्ति दीवार एवं मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए शिक्षा, जागरूकता और तकनीकी दक्षता अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने गीत के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मबल से सशक्त बनने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) अंतर्गत आयोजित डिजिटल साक्षरत...