रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों के नकारात्मक रवैये के विरोध में भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल ने कमर कस ली है। मंगलवार को मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गोरियारी बाग स्थित मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संध्या 5 बजे आयोजित की गई। इसमें मुख्य रुप से जिला महामंत्री सह रामगढ़ कैंट मंडल प्रभारी राजू चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य एजेंडा 24 अप्रैल पुतला दहन मंडल मुख्यालय और 25 अप्रैल 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आहूत होने वाली विशाल आक्रोश रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका सुशांत कुमार पांडेय ने बताया कि विपक्षी दल लगातार नारी शक्ति वंदन अधिनियम...