गिरडीह, अप्रैल 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अभियान एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को गिरिडीह के व्हीटी बाजार में किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से तुलिका सरावगी, भावना जैन, रेखा सरावगी, सोनी गोयल, मिक्कू अग्रवाल, रीता संथालिया, डॉली जालान, शीतल डालमिया, प्रिया जैन एवं लीना झुनझुनवाला शामिल रहीं। सभी ने एक स्वर में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताया। कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जो महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी प्रदान करेगा।...