सासाराम, अप्रैल 22 -- सासाराम, निज संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने प्रेस वार्ता की। कहा कि नारी शक्ति अधिनियम केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देने का संकल्प है। यह महिलाओं के सम्मान, भागीदारी और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस पहल के लिए एनडीए सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रतिबद्ध रही है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस, इंडिया गठबंधन, टीएमसी, राजद, सपा समेत कई विपक्षीदलों ने इस महत्वपूर्ण पहल का विरोध किया। यह भी पढ़ें- क्या है महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक का विवाद? यह भी पढ़ें- शक्ति वंदन विधेयक पारित न होना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...