सहारनपुर, अप्रैल 16 -- नारी शक्तिवंदन अधिनियम के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवबंद की छात्राओं ने पद यात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गौरव वालियान ने किया। पदयात्रा का नेतृत्व सभासद महक चौहान और रानी गंभीर ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं सहित पांच लखपति दीदी एवं एनएसएस, एनसीसी के वालांटियर मौजूद रहे। पदायात्रा महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मलिक कॉलोनी व मां बाला सुंदरी देवी होते हुए महाविद्यालय पहुंच संपंन हुई। पदयात्रा का संचालन नोडल अधिकारी डा. टीना और एनएसएस प्रभारी डा. शाहनजर ने किया। यह भी पढ़ें- नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली पदयात्रा यह भी पढ़ें- छात्राओं ने पदयात्रा निकाल अधिनियम के प्रति किया जागरूक

ह...