देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केन्द्र नारी निकेतन की संवासनियों को सिटी पार्क का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान संवासनियों ने पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, स्वच्छ वातावरण तथा खुले आसमान के नीचे समय व्यतीत किया। डीएम सविन बंसल ने बताया कि जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल का उद्देश्य नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को सकारात्मक, खुला एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना रहा। भ्रमण के दौरान संवासनियों डांस आदि एक्टिविटी कर आनंद लिया। संवासनियों को सिटी पार्क में ही दिन का भोजन कराया गया। संवासनियों ने सामूहिक रूप से टहलना, आपसी संवाद, हल्की मनोरंजक गतिविधियों तथा प्रकृति के बीच समय बिताकर मानसिक सुकू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.