सीतापुर, मार्च 28 -- मिश्रिख ,संवाददाता। गुफ्फापुरवा गांव में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से नारी जागरण सेवा समिति द्वारा सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनय त्रिपाठी व अविजित मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एचआईवी जांच की गई। जिससे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। इस मौके पर सचिन त्रिपाठी, कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप, काउंसलर गौरव, स्टाफ सदस्य रंजना, ममता, जितेन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...