लखीमपुरखीरी, जून 18 -- राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने विकासखंड पसगवां में आयोजित नारी चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पोषण एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया। सुजीता कुमारी ने महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के सम्मान में गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर चर्चा करते हुए गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। छोटे बच्चों को विधिवत खी...