बगहा, मार्च 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय भारतीय परंपरा में नारी को शक्ति और सृजन का आधार माना गया है। यदि महिलाए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाती हैं तो वे स्वयं स्वस्थ रहकर परिवार और समाज को भी स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकती हैं। उससे बातें बिहार विश्वविद्यालय के डॉक्टर डॉक्टर आरके चौधरी ने शनिवार को एमजेके कॉलेज में कही। महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के योग क्लब इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर योगासन द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास, सहनशीलता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है, जो सशक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के संचालक महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक पवन कुमार के निर्देशन में विशे...