हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में 'आंतरिक परिवाद समिति' की ओर से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण विषय गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध समाजसेवी लता बोरा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की असली शुरुआत घर से होनी चाहिए। जब नारी को सम्मान, सुरक्षा और निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा तभी वह वास्तव में सशक्त होगी। बोरा ने कहा कि आत्मसुरक्षा के उपाय सीखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी बेटों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना है। समाज में बेटा-बेटी का फर्क मिटाना होगा। संचालन संयोजक डॉ. दीपा गोबाड़ी ने किया। डॉ. रेनू रावत, डॉ. अनिता जोशी, डॉ. टीसी पांडे, डॉ. शुभ्रा कांडपाल, डॉ. तनुजा मेलकानी, डॉ. रंजना शाह, डॉ. हेमलता, परमजीत, राज कौर, दिव्या आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...