नारी को अस्त्र व शास्त्र दोनों शिक्षा जरुरी: आचार्य कर्मवीर
सहारनपुर, जून 2 -- नागल। आर्य समाज नागल के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय आर्य वीरांगना शिविर का वैदिक परंपरा के साथ शुभारंभ हुआ। आचार्य कर्मवीर आर्य ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य नारी को सशक्त, आत्मनिर्भर व संस्कारित बनाना है। वर्तमान समय में महिलाओं को अस्त्र व शास्त्र दोनों प्रकार की शिक्षा की आवश्यकता है। शिविर से बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन व आध्यात्मिक चेतना का विकास होगा।
शिविर का उद्देश्य डॉ. शिवपूजन अलंकार ने कहा कि वैदिक संस्कृति व संस्कारों से जुड़कर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। ऐसे शिविर युवा पीढ़ी में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति व नैतिक मूल्यों के संवर्धन का कार्य करते हैं।
मुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि मणिकांत त्यागी ने कहा कि नागल के लिए यह गौरव का विषय है कि आर्य समाज द्वारा बालिकाओं एवं महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.