लखनऊ, फरवरी 14 -- ज्ञान भारती (राष्ट्र सेविका समिति) पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में विवि के निदेशक प्रो.सर्वनारायण झा की अध्यक्षता में अध्यक्षता नारी से नारायणी विषयक सम्मेलन हुआ। प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि नारी ने हर स्थिति में तथा हर क्षेत्र में अपने आपको नारायणी के रूप में प्रदर्शित किया है। नारी के बिना इस संसार का कोई अस्तित्व ही नहीं रहेगा। राज्य संयोजिका डॉ. अनु शर्मा ने कहा कि नारी का सम्मान करना स्वयं समाज की सशक्त बनाने के समान है। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज सेविकाओं का सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. जया पांडेय और मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारिका शशि दीदी के अलावा डॉ. अल्का पांडेय, पूजा अग्रवाल, राज्य स...