एटा, जून 1 -- महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित मैंगो मिलन एवं संवाद कार्यक्रम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की पत्नी माधुरी गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि समाज और संगठन की भी आधारशिला है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के मध्य आत्मीय परिचय, संवाद, संगठनात्मक सहभागिता तथा पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। मैंगो मिलन के माध्यम से बहनों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने कहा कि एक महिला नेतृत्वकर्ता अपने संगठन, परिवार और समाज के विकास में किस प्रकार प्रभावी भूमिका निभा सकती है। सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।कार्यक्रम में रचना गुप्ता, शिप्रा वार्ष्णेय, डॉली वार्ष्णेय, ज्...