मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरनगर नारी शक्ति वन्दन अधिनियम संशोधन के प्रस्तावों का विरोध करने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. श्वेता कौशिक के नेतृत्व में मातृ-शक्ति के द्वारा जनाक्रोश महिला पदयात्रा श्यामा शयाम मन्दिर गांधी नगर से निकाली गयी, जिसमें सैकडों की संख्या में नारी शक्ति शामिल रहीं।पदयात्रा में डा. श्वेता कौशिक के नेतृत्व में महिलाएं कांग्रेस व सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डा. श्वेता ने कहा कि विपक्ष द्वारा संशोधन का विरोध कर पूर्ण भारत मातृशक्ति का अपमान किया है। जिसका समय आने पर करारा जवाब दिया जायेगा। महिलाओं ने कहा कि वन्दन नहीं अधिकार चाहिए, महिलाओं को सम्मान चाहिए। इस पद-यात्रा का शुभारम्भ उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। यह भी पढ़ें- महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की धर्...