मुरादाबाद, मई 31 -- मुरादाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में नारी एवं किसान मजदूर जन चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया है। रविवार शाम 4 बजे पाकवाड़ा क्षेत्र के गुरेठा गांव में कार्यक्रम शुरू होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद समाजवादी विचारक केसी त्यागी भाग लेंगे। कार्यक्रम संयोजक रालोद नेता अभिनय चौधरी ने बताया कि दोनों विभूतियां की तिथि विशेष को आधार बनाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह मुख्य रूप से चौधरी चरण सिंह के जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त करने का कार्यक्रम है। जबकि, अहिल्याबाई होलकर के योगदान विषय पर परिचय का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई कार्यक्रम में महिला और किसान मजदूर का सम्मान किया जाएगा। यह भी प...