चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के सुबानसाई स्थित शहीद मैदान में बुधवार को प्रदान संस्था के तत्वावधान में नारी एकता महिला महासंघ का वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुई। सांसद ने महिला संघ की सदस्यों के साथ दीप जलाकर अधिवेशन का उद्धाटन किया। इस अवसर पर सांसद ने उपस्थित महिला समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी एकता महिला महासंघ ने समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपके प्रयासों से महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर बनाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा महिला जब जागरूक और शिक्षित होती है तो उसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। उन्होंने एकता, एकजुटता और आपसी समन्वय से महासंघ को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.