गिरडीह, फरवरी 20 -- गांडेय, प्रतिनिधि। प्रखंड के मेदनीसारे पंचायत के पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत के मुखिया दशरथ किस्कू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नारी अदालत योजना के तहत एक कमेटी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित गांडेय बीडीओ निशात अंजुम और सीओ मो. हुसैन ने उपस्थित महिलाओं को नारी अदालत योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि नारी अदालत योजना केन्द्र प्रायोजित मिशन शक्ति के तहत संचालित योजना है। उक्त योजना के तहत पंचायत स्तर पर महिलाओं द्वारा सामना किये जाने वाले छोटे प्रकृति के मामले (उत्पीड़न, तोड़फोड़, अधिकारों या अधिकारों में कटौती) को हल किया जाएगा। बता दें कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के तहत झारखंड के कुल 10 नारी अदालत योजना का स्वीकृति प्रदान की गई। उस योजना के तहत ...