लोहरदगा, जून 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।समाज कल्याण एवं संबंधित विभागों की बैठक बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें नारी अदालत के लिए चिन्हित भंडरा पंचायत में एक सप्ताह के अंदर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में नारी अदालत का गठन कर कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जिले में ट्रांसजेंडर की संख्या का सर्वे करने का निर्देश दिया। उन्हें आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने, सिविल सर्जन को कैम्प लगाकर चिह्नित ट्रांसजेंडर को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला में निषिद्ध मादक पदार्थों के उपयोग से युवा पीढ़ी को बचाने हेतु विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वृहद रूप से जागरूकता कार्यक्रम करने हेतु कार्ययोजना बनाने को कहा गया। यह भी पढ़ें- नशामुक्...