गोरखपुर, अप्रैल 20 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार प्रसार के अंतर्गत भारतेंदु नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा गोरखपुर में रविवार को शहर के चार विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया। ये नाटक सुबह आठ बजे से ह्वी पार्क, पंत पार्क, नौकायन तारामंडल, इंदिरा बाल विहार पर यह नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक में ईश्वरचंद्र राव, नागेंद्र, विनोद चंद्रेश, उत्तम मद्धेशिया, प्रियांशु वर्मा, रितेश चौहान, डिंपल श्रीवास्तव, अनीता ओझा, सूरज श्रीवास्तव, असीबुल हक ने अभिनय किया। मौके पर अजीत प्रताप सिंह, दिनेश शाही, गुलाम हसन खान देशबंधु, दुर्गेश चंद मिश्रा, केएन पांडे, दुर्गेश सिंह, इंदु सिंह, दीपा गोयल, वर्षा अग्रहरी, दीप्ति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन पर आधारित नुक्कड़ न...