बलिया, मार्च 17 -- बलिया। भाई-बहन के रिश्तो पर बनने वाली भोजपुरी फिल्म फर्ज दीदी का, कर्ज भाई का का शहर से सटे आमघाट में मुहूर्त हुआ। बातौर मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अजय कुमार ने नारियल तोड़कर इसका शुभारम्भ किया। फिल्म के निर्माता चंद्रशेखर दुबे एवं आर भारद्वाज ने बताया कि यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसके निर्देशक दिनकर कपूर हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अंजना सिंह, सुशांत सिंह, आकांक्षा वर्मा, प्रकाश जैस एवं राजेश तोमर आदि हैं। इस फिल्म की अधिकांश शुटिंग जनपद के अलग-अलग जगहों पर होगी। उनका कहना है कि इस पिक्चर को बनाने का मुख्य उद्देश्य गंवई परम्परा और पारिवारिक मूल्यों को पर्दे पर दिखाकर लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर ऋषिदेव दुबे, विनोद सिंह, देवव्रत दुबे, अविनाश सिंह मुन्ना, करीमन सिंह, शिव मंगल सिंह, मुरारी सिंह, अभय गुप्ता, अजीत सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.