नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- साउथ इंडियन डिशेज के साथ नारियल की चटनी मस्ट है। बिना इसके तो इडली-डोसा या वड़ा का स्वाद कुछ अधूरा सा लगता है। खैर, कई बार ऐसा होता है कि नारियल की चटनी मिस हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर बार फ्रेश नारियल घर में हो ये जरूरी नहीं। ऐसे में फिर स्वाद से समझौता करना ही पड़ता है। लेकिन क्या हो अगर आप बिना नारियल के ही नारियल की चटनी बना लें? ये सुनने में कुछ अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन वाकई आप बिल्कुल क्रीमी और टेस्टी नारियल की चटनी बना सकते हैं और भी बिना नारियल के। एक बार ऐसे चटनी बनाना सीख लेंगे तो फिर नारियल हो या ना हो, आप वही साउथ इंडियन चटनी एंजॉय कर पाएंगे। तो चलिए आज ऐसी ही कुछ कमाल की टिप्स जानते हैं।किन-किन सामग्रियों की जरूरत होगी अब नारियल तो है नहीं, इसकी जगह हम कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स यूज करेंगे जो चटनी ...