सराईकेला, जून 27 -- सरायकेला। अंजनी नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे लोगों ने प्रकृति का बेहद भयावह रूप देखा। क्षेत्र में अचानक आए घने बादलों के बीच एक नारियल के पेड़ पर तेज आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात होते ही देखते ही देखते पेड़ धू-धू कर जल उठा और उसमें भीषण आग लग गई। इस खौफनाक और डरावने दृश्य को देखकर आसपास के स्थानीय निवासी बुरी तरह से सहम गए। गनीमत यह रही कि घटना के समय पेड़ के आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- कर्रा में वज्रपात से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली से अधेड़ की मौत यह भी पढ़ें- Jahanabad News सोहसा गांव में ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर सहित कई घरों का विद्युत उपकरण जला...