मधेपुरा, सितम्बर 4 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। विश्व नारियल दिवस पर नारियल विकास बोर्ड की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 150 किसानों ने भाग लिया। नारियल की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और किसानों को इसके बहुपक्षीय लाभ से आवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। नारियन विकास बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के निर्देशक ने किसानों को नारियल की खेती से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारियल विकास बोर्ड से नारियल के पौधे खरीदने पर किसानों को विशेष सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधे की कीमत 70 रुपए रखी गयी है। प्रत्येक पौधे पर 350 रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है। य दो किस्तों में किसानों को दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मो. इश्तियाक ...