बलिया, फरवरी 21 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के नारायनपाली गांव के पंचायत भवन में शनिवार को जन चौपाल आयोजित हुआ। अध्यक्षता करते हुए सहायक विकास अधिकारी (कृषि) वेदव्यास सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे। ग्राम सचिव आनंद कुमार राव ने विकसित भारत जी राम जी, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन तथा आवास व व्यक्तिगत शौचालय के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान मौके पर ही पात्र लोगों का फार्मर रजिस्ट्री भी कराया गया। प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव, तारकेश्वर दुबे, गुड्डू खरवार, संतोष यादव, विमला, सुमन, सुनीता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...