मैनपुरी, अप्रैल 30 -- कस्बा स्थित नारायण विद्या आश्रम में गुरुवार को प्रतिभा अलंकरण उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बीआरसी राकेश चतुर्वेदी एवं अनिल चतुर्वेदी ने की। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में केतन गुप्ता, मानवी गुप्ता, संस्कृति श्रीवास्तव, दिव्यांशी, मुस्कान पाल, अध्ययन यादव, हर्ष, भूमिजा, आदित्य, हर्षित, आयुष शाक्य, अंश, कृष्णा, हर्ष यादव और गुनगुन आदि शामिल रहे। इन सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्व बीआरसी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि नारायण विद्य...