कोडरमा, जून 28 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। अहिवरण वंशज मोदी वर्णवाल समाज, कोडरमा के तत्वावधान में रविवार को राजगढ़िया रोड स्थित मोदी सेवासदन में पूर्व उप विकास आयुक्त नारायण मोदी की पुण्यस्मृति में सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब का सत्र 2026-27 का क्लब असेंबली का आयोजननारायण मोदी का संघर्षपूर्ण जीवन सभा को संबोधित करते हुए उनके सुपुत्र शशिकांत सिंकर ने नारायण मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बचपन में शिक्षा प्राप्त करने के दौरान अनेक कठिनाइयों और अभावों का सामना किया, लेकिन दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और लगन के बल पर ...