बेगुसराय, मई 9 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। ग्राम पंचायत राज नारायण पीपर में 10वीं कक्षा पास छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान उक्त गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी लाल सहनी की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त छात्रा ने इस वर्ष दसवीं कक्षा पास की है। परिजनों ने उसे विक्षिप्त बताते हुए लिखित आवेदन थानाध्यक्ष को दिया है। जानकारी देते थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर हम लोग पहुंचे हैं। परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार किया है और उसके विक्षिप्त होने की बात कहते हुए लिखित आवेदन भी दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...