औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के शमशेर नगर स्थित नारायण इंटर स्कूल की प्रयोगशाला में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दोपहर में हुई इस घटना में लैब के कई उपकरण जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिन्हा और शिक्षक केशरंजन कुमार ने बताया कि आग की जानकारी मिलते ही शिक्षक प्रयोगशाला की ओर पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा कि अंदर आग फैल चुकी थी। अगलगी की इस घटना में कृषि से संबंधित उपकरण, प्रयोगशाला सामग्री, दो सिलाई मशीनें, कपड़े सहित कई जरूरी सामान जल गए। आग लगने के बाद कुछ देर तक स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...