महाराजगंज, अगस्त 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल की त्रासदी के बाद नारायणी नदी से बरामद चार अज्ञात शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इसमें तीन महिलाओं व एक पुरुष का शव है। प्रशासन शवों की पहचान के लिए निर्धारित समयावधि का इंतजार कर रहा है। नेपाल पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। उसके बाद इन शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएनए भी सैंपलिंग की जाएगी।एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि चारों शवों का 72 घंटे पूरे होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शवों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी दावे की स्थिति में पहचान की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।प्रशासन यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर तो मची लूट, लोगों ने निकाल लिए 92 लाख कैश, 29 गिरफ्त...