महाराजगंज, जून 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव के समीप नहर नारायणी शाखा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है।थानाध...