नारायणी नदी में डूबने के 30 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
हाजीपुर, मई 8 -- वैशाली। सं.सू. थाना क्षेत्र के सिमरा घाट स्थित नारायणी नदी में स्नान के दौरान डूबे चकल्हदाद निवासी अमन कुमार का 30 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- नैनीजोर के बिहार घाट के पास गंगा में डूबा भोजपुर जिले का युवकघटनास्थल की जानकारी मालूम हो कि चकल्हदाद निवासी अविनाश पासवान का 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार गुरुवार को करीब 11 बजे तीन साथियों के साथ सिमरा घाट नारायणी नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान चारों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे मजदूर दौड़े और किसी तरह तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अमन नदी की तेज धारा में लापता हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.